फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU misdeed case Victim cross examine witness room of court partial relief Know special thing

IIT BHU में दुष्कर्म का मामला : कोर्ट के विटनेस रूम से जिरह कर सकती है पीड़िता, मिली आंशिक राहत; जानें खास

Fri, 13 Dec 2024 04:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 04:23 AM IST
सार

Varanasi News : आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ दुष्कर्म मामला काफी चर्चित हुआ था। वाराणसी की फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) की अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिरह की अर्जी को स्वीकार करते हुए फैसला सुनाया है। कांफ्रेंसिंग से पूर्व विटनेस रूम को दिखाया जाएगा कि माैके पर कोई मौजूद तो नहीं है।

विज्ञापन
IIT BHU misdeed case Victim cross examine witness room of court partial relief Know special thing
फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) की अदालत ने फैसला सुनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म मामले में बीएचयू आईआईटी की छात्रा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट परिसर के विटनेस रूम से अपना पक्ष रख सकती है। गुरुवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिरह की अर्जी को स्वीकार करते हुए फैसला सुनाया। इस मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने विश्वविद्यालय या फिर कहीं से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिरह की मांग की थी। बीएचयू परिसर में एक नवंबर 2023 की रात आईआईटी छात्रा से बाइक सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। लंका थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपियों कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार एडीजीसी मनोज गुप्ता ने पीड़िता की ओर से अर्जी दी कि वह जिरह के लिए सुरक्षा और अन्य कारणों से कोर्ट में बार-बार नहीं आना चाहती है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिरह कराने की अनुमति मांगी है। इस अर्जी पर दोनों पक्षों के सुनने के बाद कोर्ट ने इसे आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए फैसला सुनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कोर्ट परिसर में ही विटनेस रूम में पीड़िता मौजूद रहेगी। साथ ही उस दौरान वहां कंप्यूटर तकनीकी विशेषज्ञ के अलावा अन्य कोई मौजूद नहीं रहेगा। जिरह से पूर्व कैमरे से पूरे विटनेस रूम को दिखाया जाएगा कि कहीं कोई मौजूद तो नहीं है।

सत्ता में बैठने वालों से ही किया जाएगा सवाल
भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने कहा कि आईआईटी बीएचयू बीएचयू में छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था और उसके तीनों आरोपी जेल से बाहर हैं। बेटी बनारस पढ़ने के लिए आई थी लेकिन न बेटी बच पाई और न ही पढ़ पाई। मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दे उछालकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। चीन जमीन के नीचे सोना खोज रहा है और हम लोग जमीन के अंदर मंदिर-मस्जिद खोज रहे हैं। जो सत्ता में बैठा है सवाल तो उसी से पूछा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed