फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU: misdeed accused still out of reach even after seven days, police has only one answer It was dark

IIT BHU: सात दिन बाद भी पकड़ से दूर दुष्कर्म के आरोपी, पुलिस का एक ही जवाब- 'अंधेरा था..टीमें लगी हैं'

Thu, 09 Nov 2023 10:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Nov 2023 10:31 AM IST
सार

सात दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए स्टूडेंट्स ने निदेशक कार्यालय के सामने सड़क पर पढ़ाई कर विरोध दर्ज कराया। स्टूडेंट्स पार्लियामेंट की ओर से पूरे मामले की जांच एसआईटी गठित कर कराने की मांग रखी गई है।

विज्ञापन
IIT BHU: misdeed accused still out of reach even after seven days, police has only one answer It was dark
बीएचयू आईआईटी में हुई घटना को लेकर छात्रों ने निकाला मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात दिन बाद भी पुलिस अपराधियों को पहचान नहीं पाई है। पुलिस का कहना है कि अंधेरा इतना था की सीसीटीवी में भी पहचानना मुश्किल हो रहा है। इस मामले में अधिकारियों के पास एक ही जवाब है कि टीमें लगी हैं और हम जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसी कैमरे की फुटेज से चिह्नित संदिग्धों में ही पुलिस आरोपियों को तलाशने में जुटी है। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन भी कह रहे हैं कि, हमारी टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सात दिन पहले हुई छेड़छाड़ की घटना में लचर पुलिसिंग के विरोध में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने दोबारा धरना शुरू कर दिया है। सात दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए स्टूडेंट्स ने निदेशक कार्यालय के सामने सड़क पर पढ़ाई कर विरोध दर्ज कराया। स्टूडेंट्स पार्लियामेंट की ओर से पूरे मामले की जांच एसआईटी गठित कर कराने की मांग रखी गई है।

विज्ञापन

स्टूडेंट्स पार्लियामेंट के आह्वान पर बुधवार सुबह 10 बजे आईआईटी डायरेक्टर कार्यालय पर धरना शुरू हुआ। दोपहर बाद हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिसर में ही तीन किलोमीटर तक का भ्रमण कर जस्टिस रैली निकाली। स्टूडेंट्स हैदराबाद गेट और विश्वेश्वरैया चौराहे से होते हुए निदेशक कार्यालय पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे छात्रों ने पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। आईआईटी बीएचयू में एक नवंबर को देर रात दोस्त के साथ टहलने निकली छात्रा के साथ दोपहिया वाहन से आए तीन युवकों ने घिनौनी हरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT BHU: misdeed accused still out of reach even after seven days, police has only one answer It was dark
आईआईटी बीएचयू में बवाल जारी - फोटो : अमर उजाला

दोपहर बाद अचानक बढ़ी भीड़

सुबह 10 बजे निदेशक कार्यालय के सामने धरने की शुरुआत हुई तो 300-400 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। मगर, दोपहर दो बजे क बाद अचानक संख्या तेजी से बढ़ने लगी और चार बजे तक यह संख्या छह हजार तक पहुंच गई। इसके बाद धरना स्थल से जस्टिस रैली निकाली गई।

जांच में लापरवाही बरत रही पुलिस

स्टूडेंट्स पार्लियामेंट ने आरोप लगाया है कि पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है। छात्रों ने पुलिस पर बयान बदलवाने का भी आरोप लगाया है। स्टूडेंट्स पार्लियामेंट ने पुलिस से वर्तमान जांच की स्थिति बताने और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना के आठ दिन बाद भी पुलिस अभी तक अपराधी तक नहीं पहुंच पाई। साथ ही पुलिस छात्रा से बार-बार बयान बदलवाने की बात कर रही है। पुलिस की जांच पर हमें संदेह है। - प्रणव सुरेश, स्टूडेंट्स पार्लियामेंट हेड

पुलिस जांच की वर्तमान स्थिति नहीं बता पा रही है। पुलिस अपराधियों को पकड़े और जांच की स्थिति बताए। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हो। - ईशान अग्रवाल, स्टूडेंट्स पार्लियामेंट सदस्य

आईआईटी छात्रों के लिए रात में एक गेट से प्रवेश चाहते हैं बीएचयू छात्र

आईआईटी बीएचयू में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बीएचयू छात्रों और शिक्षकों के प्रवेश पर रोक के फैसले के विरोध में बीएचयू के छात्र और पूर्व छात्र उतर आए हैं। उनका कहना है कि आईआईटी बीएचयू के छात्रों के लिए भी उनके संस्थान से बाहर जाने के लिए बस एक ही प्रवेश और निकास की व्यवस्था रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक की जानी चाहिए। बुधवार को बीएचयू संघर्ष समिति के बैनर तले इसके लिए चीफ प्रॉक्टर को दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed