आईआईटी बीएचयू: मेधावी छात्र को मिलेगा इंडोमेंट अवॉर्ड, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के पिता की याद में मिलेगी स्कॉलरशिप
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के पिता आदित्य कुमार अवस्थी की याद में हर साल मेटलर्जी इंजीनियरिंग के मेधावी छात्रों को एक लाख की स्कॉलरशिप मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू के मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के पुरातन छात्र और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के पिता आदित्य कुमार अवस्थी की स्मृति में इंडोमेंट अवार्ड की घोषणा मंगलवार को की गई। इस अवार्ड के तहत हर साल मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में मेधावी छात्र को एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
आईआईटी बीएचयू के एनी बेसेंट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अवनीश अवस्थी ने अवार्ड के तहत बीस लाख रुपये देने की घोषणा की। अगले साल से छात्राओं को भी पुरस्कार दिया जाएगा।
बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के धर्मार्थ कार्य,पर्यटन राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि भारतीय परंपरा में पितृ ऋण का बड़ा महत्व है। अवस्थी परिवार के सदस्यों ने इस ऋण को एक मेधावी छात्र को स्कॉलरशिप देने के रूप में चुकाने का जो फैसला लिया है, वह पहल अविस्मरणीय हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए आईआईटी के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने पुरातन छात्र को किसी भी संस्थान के लिए अहम कड़ी बताते हुए कहा कि देश, विदेश में रहने वाले पुरातन छात्रों से संपर्क कर उन्हें संस्थान से जोड़े रखने की पहल की जा रही है। पुरातन छात्रों का संस्थान से जुड़ना महत्वपूर्ण होता है।
कार्यक्रम में स्व. आदित्य अवस्थी की बहू और लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, बेटे आशीष अवस्थी के साथ ही संकट मोचन मन्दिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र, प्रो. कौशल मिश्र, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।