{"_id":"5c04c4b2bdec22414014dc90","slug":"iit-bhu-many-seats-vacent-of-techers-rti-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आईआईटी बीएचयू में शिक्षकों के सर्वाधिक पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आईआईटी बीएचयू में शिक्षकों के सर्वाधिक पद खाली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/इंदौर
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू समेत देश में आठ ऐसे आईआईटी हैं जहां शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसमें सबसे खराब दशा आईआईटी बीएचयू की है। यहां सर्वाधिक 283 पद खाली है। इंदौर के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ की ओर से मांगी गई आरटीआई में ये बात सामने आई है।
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर ने आईआईटी बांबे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रुड़की और वाराणसी में शिक्षकों के पद के बारे में जानकारी मांगी थी। मौजूदा समय में इन आठ संस्थानों में 65,824 छात्रों की तुलना में केवल 4,049 शिक्षक हैं, जबकि नियमानुसान 6,318 पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मिले आरटीआई जवाब में यह बताया गया है कि आईआईटी बीएचयू में 548 शिक्षकों की जगह केवल 265 शिक्षक ही इस समय कार्यरत है। संस्थान में 52 फीसदी पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा आईआईटी खड़गपुर में 46, आईआईटी रुड़की में 42, आईआईटी कानपुर में 37, आईआईटी दिल्ली में 29, आईआईटी मद्रास में 28, आईआईटी बांबे में 27 और आईआईटी गुवाहाटी में 25 फीसदी पद रिक्त होने की जानकारी दी गई है।
इस बारे में पूछे जाने पर आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद जैन ने बताया कि खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही नियुक्ति शुरू की जाएगी।
इस बारे में पूछे जाने पर आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद जैन ने बताया कि खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही नियुक्ति शुरू की जाएगी।