फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU lab caught fire, equipment burnt

आईआईटी बीएचयू की लैब में लगी आग, उपकरण जले, शार्ट सर्किट मानी जा रही वजह

Sat, 16 Jan 2021 11:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 16 Jan 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
IIT BHU lab caught fire, equipment burnt
वाराणसी में बीएचयू परिसर का खूबसूरत दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।

आईआईटी बीएचयू के सिरामिक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लैब में आग लगने से वहां रखे उपकरण सहित कई सामान जलकर राख हो गए हैं। शुक्रवार की देर रात आग लगने की घटना की वजह फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन अभी आईआईटी बीएचयू प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है।

विज्ञापन


इधर, शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सिरामिक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के दूसरे तल स्थित लैब में लगी आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लैब के बाहर की दीवारों तक लपटें निकलती दिखीं। आम तौर पर दिन में लैब में छात्र-छात्रा काम करते हैं और कर्मचारी भी ड्यूटी पर रहते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर दिन में आग लगती तो स्थिति गंभीर होती। शुक्रवार देर रात की घटना की जानकारी शनिवार को सुबह आईआईटी बीएचयू प्रशासन को तब हुई जब वहां कर्मचारी कार्यालय का ताला खोलने गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचना देने के साथ ही दमकल बुलाने के लिए भी जानकारी दी गई। कुछ देर बाद ही दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed