फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU IIT BHU ranked 78th in the world, got this honor for the quality of research

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू को दुनिया में 78वीं रैंक, शोध की गुणवत्ता के लिए मिला ये सम्मान

Wed, 28 Jun 2023 02:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Jun 2023 02:08 PM IST
सार

रैंकिंग का मूल्यांकन नौ अलग-अलग स्तरों पर होता है। इसमें शैक्षणिक, नियोक्ता प्रतिष्ठा, प्रति संकाय साइटेशन, संकाय और छात्र अनुपात, अंतरराष्ट्रीय संकाय सदस्य से संबंधित मामले शामिल रहते हैं।

विज्ञापन
IIT BHU IIT BHU ranked 78th in the world, got this honor for the quality of research
iit bhu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षकों के गुणवत्ता परक शोध पत्र पर आईआईटी बीएचयू को पहली बार क्वाक्वेरेली साइमंडस (क्यूएस) वर्ल्ड रैंकिंग में 78वां स्थान मिला है। इसे साइटेशन पर फैकल्टी (सीपीएफ) नाम दिया गया है। अब दुनिया में बीएचयू की व्यक्तिगत रैंकिंग 571 हो गई है। व्यक्तिगत रैंकिंग भी पहलीबार मिली है।

विज्ञापन


रैंकिंग का मूल्यांकन नौ अलग-अलग स्तरों पर होता है। इसमें शैक्षणिक, नियोक्ता प्रतिष्ठा, प्रति संकाय साइटेशन, संकाय और छात्र अनुपात, अंतरराष्ट्रीय संकाय सदस्य से संबंधित मामले शामिल रहते हैं। संस्थान के अधिष्ठाता (अनुसंधान एवं विकास) प्रो. विकास कुमार दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष आईआईटी बीएचयू को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में सूचीबद्ध कर 651-700 के बैंड में रखा गया था। जिस संस्थान की रैंकिंग 600 से अधिक होती है, उनकी व्यक्तिगत रैंकिंग नहीं जारी की जाती है। पहली बार संस्थान की व्यक्तिगत रैंकिंग 571 हुई है।
विज्ञापन

क्यूएस के प्रमुख रैंकिंग मूल्यांकन मापदंडों में से एक सीपीएफ संस्थान का सबसे मजबूत रैंकिंग पैरामीटर है। प्रो. विकास ने बताया कि पिछले वर्ष 115वीं रैंक मिली थी। इस बार 37 रैंक का सुधार हुआ है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों 78वीं रैंक मिली है। भारतीय संस्थानों में यह रैंकिंग 7वीं है, जो कि अब तक की श्रेष्ठ है। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक रैंकिंग में होगा और सुधार
आईआईटी के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संगठनों के साथ कई नई शैक्षणिक, अनुसंधान सहयोगी गतिविधियां शुरू की हैं। भविष्य में क्षेत्रीय और वैश्विक रैंकिंग में सुधार होगा। शैक्षिक सत्र 2017-2021 के दौरान इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, प्राकृतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, स्वास्थ्य, कला और मानविकी के क्षेत्र में 9240 स्कोपस-इंडेक्स्ड पेपर प्रकाशित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed