IIT BHU: भविष्य की 12 तकनीक पर रिसर्च के लिए दिए पांच करोड़, 136 आवेदन; 22 स्टार्टअप्स का चयन
Varanasi News: इस अनुदान से छात्र-छात्राओं की शिक्षा में काफी सहयोग मिलेगा। उन्हें तकनीक की और जानकारियां दी जाएंगी। इसके साथ ही साथ ही कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, दूरसंचार, ऊर्जा, शिक्षा, वित्त, ड्रोन तकनीक को भी बढ़ावा मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHU University Varanasi: आईआईटी बीएचयू ने 12 स्टार्टअप के रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए पांच करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। इसमें ड्रोन, एनर्जी सहित भविष्य की तकनीक पर नए काम किए जाएंगे। आईआईटी द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप इन्क्यूबेशन कार्यक्रम के तहत देश भर आए 136 आवेदनों में से 22 स्टार्टअप्स का चयन किया गया। फिर संस्थान के आई-डीएपीटी वेबसाइट पर 21 स्टार्टअप को कॉल फॉर रिसर्च प्रपोजल जारी कर 12 रिसर्च प्रोजेक्ट को चुना गया।
इन चयनित स्टार्टअप्स और उनकी शोध परियोजनाओं को मिलाकर कुल लगभग पांच करोड़ की अनुदान राशि जारी की जाएगी। हब के परियोजना निदेशक प्रो. आरएस सिंह ने बताया कि जुलाई 2025 में स्टार्टअप इन्क्यूबेशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इनोवेटर्स और रिसर्चर कॉल फॉर रिसर्च प्रपोजल और चाणक्य फेलोशिप के तहत आवेदन करना जारी रख सकते हैं। इसके अलावा 12 नवंबर को शुरू किए गए स्टार्टअप इन्क्यूबेशन कार्यक्रम के नए कोहोर्ट में हर योग्य स्टार्टअप को एक करोड़ तक की वित्तीय सहायता की सीमा बढ़ाई गई है।
क्षेत्रीय नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के तहत नवाचार को तो बढ़ावा दिया ही जाएगा, साथ ही कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, दूरसंचार, ऊर्जा, शिक्षा, वित्त, ड्रोन तकनीक को भी बढ़ावा मिलेगा। नए और व्यावसायिक रूप से उपयोगी तकनीक के विकास को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्रीय नवाचार और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को ज्यादा मजबूती मिलने की उम्मीद है।