फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU: Divisional Commissioner and Police Commissioner claim, security is strengthened Monitoring video

IIT BHU: मंडलायुक्त और पुलिस आयुक्त का दावा, परिसर में सुरक्षा घेरा मजबूत; मॉनिटरिंग का वीडियो सामने आया

Wed, 08 Nov 2023 10:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Nov 2023 10:54 AM IST
सार

मंडलायुक्त और पुलिस आयुक्त दोपहर बाद बीएचयू पहुंचे। यहां पहले कुलपति आवास पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन और आईआईटी निदेशक प्रो. पीके जैन की मौजूदगी में दोनों शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
IIT BHU: Divisional Commissioner and Police Commissioner claim, security is strengthened Monitoring video
बीएचयू में सुरक्षा के सख्त इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू परिसर में छात्रा संग छेड़खानी और अभद्रता की घटना के बाद आईआईटी और बीएचयू कैंपस का सुरक्षा घेरा मजबूत बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने विश्वविद्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त और पुलिस आयुक्त दोपहर बाद बीएचयू पहुंचे। यहां पहले कुलपति आवास पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन और आईआईटी निदेशक प्रो. पीके जैन की मौजूदगी में दोनों शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें परिसर में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था, बाहरी चहारदीवारी की सुरक्षा के लिए सुरक्षा अधिकारी और जिला प्रशासन द्वारा मिलकर संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया। परिसर में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम स्थापित करने की दिशा में किए गए कार्य की प्रगति जानी। रात में परिसर में आने जाने वालों का ब्योरा रजिस्टर पर दर्ज करने, रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बीएचयू चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त और पुलिस आयुक्त दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा के मुद्दे पर प्रशासन का पूरा सहयोग मिलने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT BHU: Divisional Commissioner and Police Commissioner claim, security is strengthened Monitoring video
बीएचयू में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हैदराबाद गेट और सीर गेट के अलावा आईआईटी बीएचयू और बीएचयू के बीच 12 प्वाइंट्स पर 12 सिपाही 12-12 घंटे की ड्यूटी के लिए तैनात किए गए हैं। इसके अलावा आठ-आठ पुलिसकर्मियों की क्यूआरटी दो शिफ्ट में ड्यूटी के लिए तैनात की गई है।

आईआईटी बीएचयू के छात्र-छात्राओं की मांग के अनुसार बीएचयू और उसके आसपास के इलाके को दो हिस्से में बांटकर डायल 112 के दो पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) तैनात की गई है। एक दरोगा और दो सिपाही आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ तैनात किए गए हैं। बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ भी एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इस संबंध में एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह ने बताया कि आईआईटी और बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ तैनात किए गए पुलिसकर्मी अपने सरकारी कार्य भी करते रहेंगे। आगामी तीन दिन में आईआईटी में पिंक बूथ और सर सुंदरलाल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पुलिस बूथ स्थापित कर दिया जाएगा। मंगलवार शाम तक बीएचयू कैंपस में आठ फ्लड लाइट लग गई है। 81 स्ट्रीट लाइट और 27 फ्लड लाइट के लिए फाइल वर्क शुरू हो गया है।

बीएचयू के सभी गेट पर रखवाए गए रजिस्टर

एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह के मुताबिक बीएचयू के सभी गेट पर एक-एक रजिस्टर रखवा दिए गए हैं। रोजाना रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आने-जाने वाले वाहनों का नंबर उन रजिस्टर पर नोट किया जा रहा है। संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से रात में परिसर में आने का कारण, उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किए जाएंगे। पूरे परिसर में पुलिस रोजाना रात में औचक निरीक्षण भी करेगी। सीसी कैमरों के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। ऑपरेशन दृष्टि के तहत आमजन के सहयोग से पूरे परिसर में जल्द ही सीसी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed