फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Cultural Inter School Championship

क्रिएटिविटी और क्विज में किया कमाल

Sat, 05 Nov 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 05 Nov 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
IIT BHU Cultural Inter School Championship
आईआईटी बीएचयू में इंटर स्कूल कल्चरल चैंपियनशिप
आईआईटी बीएचयू में ‘काशीयात्रा 2017’ के तहत शुक्रवार को शुरू हुई इंटर स्कूल कल्चरल चैंपियनशिप ‘ब्लिस’ में कला, क्रिएटिविटी और क्विज में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। दो दिवसीय ‘ब्लिस’ में पहले दिन पेंटिंग, स्केचिंग, किएटिव राइटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता और क्विज में विद्यार्थियों ने पूरे उमंग और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। अलग-अलग स्कूलों से कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि प्रतियोगिता को जीतने में अपना पूरा दमखम भी दिखाया। ‘अमर उजाला’ इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में केंद्रीय विद्यालय कैंटोंमेंट, बाल भारतीय पब्लिक स्कूल, नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। पेंटिंग में प्रतिभागियों ने ‘प्रकृति’ और ‘बनारस’ थीम पर स्केचिंग की। कैनवास पर पेंसिल व स्केच से जहां बनारस के सौंदर्य को बच्चों ने बखूबी उकेरा, वहीं प्रकृति में रंग भरने में भी उनका बेहतरीन संयोजन दिखा।
विज्ञापन


 क्रिएविट राइटिंग में ‘सेरेनिटी इन केयॉस’ और ‘द फर्स्ट थिंग आई सॉ वेन आई लैंडेड ऑन मार्स’ विषय पर लेखन की प्रतिभा दिखाई। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में क्विज सबसे खास रही।  सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज चार राउंड में हुई। सवालों का सबसे पहले जवाब देने में हर टीम ने अपनी पूरी तत्परता दिखाई। क्विज में तीन स्कूलों की आठ टीमों में भाग लिया। कल्चरल काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी शाश्वत ने बताया कि शनिवार को संगीत, ड्रामा और डांस की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed