फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Chair-Associate Professor will be appointed in research centre in varanasi

आईआईटी बीएचयू : शोध पीठ में चेयर-एसोसिएट प्रोफेसर की होगी नियुक्ति, यहां जानें- योग्यता व आवेदन की अंतिम तिथि

Thu, 24 Jul 2025 10:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 24 Jul 2025 10:39 AM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में बनने वाली शोध पीठ में चेयर-एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति होगी। एसोसिएट चेयर प्रोफेसर के लिए अधिकतम उम्र की सीमा 50 वर्ष तय किया गया है। 

विज्ञापन
IIT BHU Chair-Associate Professor will be appointed in research centre in varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में दो करोड़ रुपये से बनने वाली नई शोध पीठ के लिए चेयर प्रोफेसर और एसोसिएट चेयर प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी। संस्थान स्थित डॉ. हीरालाल और पेट्रीसिया फोतेदार शोध पीठ में इन्हें रिसर्च के लिए काम कराना होगा। इसमें मुख्य तौर पर मेटल, मटेरियल साइंस और इंजीनियरिंग विधा के ही लोग इस शोध पीठ के चेयर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


दो महीने पहले आईआईटी को इस शोध पीठ को स्थापित करने के लिए फोतेदार और उनकी पत्नी की ओर से आईआईटी बीएचयू को दो करोड़ रुपये दिए गए थे। इन दोनों प्रोफेसरों को हर वर्ष 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त तक है। आवेदन लिंक आईआईटी बीएचयू की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसके तहत चेयर प्रोफेसर उत्कृष्ट रिसर्च करने वालों को मान्यता और समर्थन देना है। कई विषयों पर एक साथ रिसर्च और इनोवेशन को प्रोत्साहित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit: पीएम के आगमन की तैयारी, जमीन समतल करने का काम हुआ पूरा, पहुंचने लगा टेंट का सामान

शुरुआती तौर पर चेयर पद पर एक वर्ष के लिए ही नियुक्ति होगी। हालांकि इसके बाद संस्थान के दिशा निर्देश के अनुसार प्रदर्शन मूल्यांकन और समीक्षा समिति की रिपोर्ट के आधार पर इसे दो वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। 

एसोसिएट चेयर प्रोफेसर के लिए अधिकतम उम्र की सीमा 50 वर्ष और चेयर प्रोफेसर के लिए 60 वर्ष तय किया गया है। इनका वेतन 25 हजार रुपये होगा और सालाना एक लाख रुपये आपातकाल के तौर पर एकमुश्त दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed