फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Captain Akhilesh and Kiran Bedi arrive today Jagriti 2026 will continue until 8 February

IIT BHU:आज आएंगे कैप्टन अखिलेश व किरण बेदी, आठ फरवरी तक जागृति 2026; सामाजिक मुद्दों पर होगा संवाद

Fri, 06 Feb 2026 11:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 11:39 AM IST
सार

Varanasi News: यह टनल कार्यक्रम में आने वाले लोगों को भावनात्मक और बौद्धिक दोनों स्तरों पर जोड़ते हुए सामाजिक मुद्दों को अधिक सजीव और प्रासंगिक बनाएगा। 30 हजार से अधिक प्रतिभागियों की इस दौरान जुटान होगी। 

विज्ञापन
IIT BHU Captain Akhilesh and Kiran Bedi arrive today Jagriti 2026 will continue until 8 February
किरण बेदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में वार्षिक सामाजिक जागरूकता महोत्सव जागृति 2026 में प्रदर्शनी, जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर संवाद होगा। छह से आठ फरवरी तक होने वाले आयोजन में शिक्षाविद के साथ ही कारगिल युद्ध के विजेता कैप्टन अखिलेश सक्सेना, देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी सहित कई जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन


आईआईटी के सोशल सर्विस काउंसिल (एसएससी) की ओर से आयोजित इस महोत्सव की तैयारियों में छात्र देर शाम तक लगे रहे। सोशल सर्विस काउंसिल के काउंसलर डॉ. सुरेश धोबले का कहना है कि महोत्सव का उद्देश्य सामाजिक चेतना, नागरिक जिम्मेदारी और युवाओं के नेतृत्व में समकालीन सामाजिक मुद्दों पर संवाद को प्रोत्साहित करना है। 
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं, इंटरैक्टिव गतिविधियां, प्रदर्शनी और जागरूकता-आधारित कार्यक्रम होंगे, जो समाज के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों पर केंद्रित होंगे। प्रमुख आकर्षण राजपूताना ग्राउंड में होने वाला सोशल अवेयरनेस टनल होगा। यह एक गहन अनुभव होगा, जिसे प्रभावशाली दृश्य, कथाओं और रचनात्मक इंस्टॉलेशन के माध्यम से सामाजिक यथार्थ से अवगत कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉक शृंखला में कई विशेषज्ञ 
सोशल सर्विस काउंसिल की एसोसिएट काउंसलर डॉ. भुवनेश्वरी बी ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव के अंतर्गत एक प्रेरणादायक गेस्ट टॉक श्रृंखला भी आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों के विचारों को सुनने और उनके जीवनी को जानने का मौका मिलेगा। 

इनकी रहेगी खास मौजूदगी

  • ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप- एस्ट्रोनॉट डेलीगेट एवं भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट 
  • कैप्टन अखिलेश सक्सेना- कारगिल युद्ध वीर
  • डॉ. किरण बेदी- भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी
  • सोनल गोयल, आईएएस- सचिव, त्रिपुरा सरकार
  • मोहित त्यागी- शिक्षाविद् एवं उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed