{"_id":"58b080534f1c1b701cb25329","slug":"iit-bhu-annual-function-technex-start-at-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"iit bhu: ‘टेक्नेक्स 2017’ के पहले दिन रोबो वार और कार रेसिंग ने किया रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
iit bhu: ‘टेक्नेक्स 2017’ के पहले दिन रोबो वार और कार रेसिंग ने किया रोमांचित
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के तकनीकी उत्सव का हुआ आगाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू के 78वें तकनीकी उत्सव ‘टेक्नेक्स 2017’ का आगाज शुक्रवार को बेहद रोमांच भरे अंदाज में हुआ। देश भर के तकनीकी संस्थानों से आए भावी इंजीनियर्स ने रोबो वार से लेकर कार रेसिंग तक से रोमांचित किया।
40 से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों अपने इनोवेशन और तकनीक के नए आयाम से लोगों को परिचित कराया।
स्वतंत्रता भवन के लॉन में हर्डलमेनिया, रोबो वार, हाइड्रैक्स जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं ड्रोन टेक में अलग-अलग कालेज से आई 42 टीमों ने क्वाडकॉप्टर उड़ाकर दिखाया।
हाइडैक्टस में अलग-अलग टीमों ने जेसीबी मशीन का प्रोटोटाइप बनाया था। हर्डलमेनिया में 160 टीमों ने हिस्सा लेकर अपने रोबोट्स को कभी खाई, कभी रेत, कभी पथरीली बाधाओं से पार कराया।
विज्ञापन
मेज एक्सप्लोरर में कैमरा, लेजर सेंसर से लैस रोबोट के जरिये डाटा, इमेज प्रोसेसिंग कराते हुए दिखाया गया।

रोबोट से काम करने की विधि बताई
कई बाधाओं से पार हुए रोबो और ड्रोन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पिक्सलेट में कंस्ट्रक्शन साइट पर रोबोट से काम करने की विधि बताई। स्वतंत्रता भवन में ही माइंड कंट्रोल्ड ड्रोन की प्रदर्शनी भी लगी। गोल्फ सिम्युलेटर में लोगों ने गोल्फ का आनंद लिया। सॉफ्टवेयर, कैमरा, सेंसर के जरिये एक छोटे से कमरे में गोल्फ खेलने का अनुभव लिया।
उधर राजपुताना ग्राउंड में छात्रों द्वारा बनाई गई कार की रेसिंग हुई। यहां ऐसे मॉडल पेश किए जो जमीन के साथ पानी में भी चल सकते हैं।
इसके पहले बीएचयू स्वतंत्रता भवन में इंवेंटो के वाइस प्रेसिडेंट बालाजी विश्वनाथन का व्याख्यान हुआ।
उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अंतर्गत रोबोट का आपदा प्रबंधन में इस्तेमाल करने पर जोर दिया। कहा कि भविष्य में इसका इस्तेमाल गंगा की सफाई के लिए किया जा सकता है।