फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Agreement Jamshedpur NIT development fund created for innovators Know special thing

IIT BHU : जमशेदपुर NIT के साथ किया समझौता, इनोवेटर्स के लिए बनेगा डेवलपमेंट फंड; जानें खास

Thu, 12 Dec 2024 04:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 04:30 AM IST
सार

Varanasi News : आईआईटी बीएचयू और एनआईटी एमओयू से काफी लाभ मिलेंगे। इससे आइडिया बनाने के लिए फंड भी तैयार किए जाएंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों को प्रोजेक्ट प्रपोजल भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
IIT BHU Agreement Jamshedpur NIT development fund created for innovators Know special thing
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू ने स्टील सिटी जमशेदपुर के एनआईटी के साथ रिसर्च और इनोवेशन तेज करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। आंत्रप्रेन्योर डेवलपमेंट फंड की स्थापना होगी। लैब रिसर्च, प्रोटोटाइप और आइडिया को इंडस्ट्री का हिस्सा बनाने के लिए फंड तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन


देसी-विदेशी फंडिंग एजेंसियों से प्रोजेक्ट लेकर काम किया जाएगा। दोनों संस्थानों के प्रोफेसर एमटेक और पीएचडी के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं लेंगे। यहां के प्रोफेसर जमशेदपुर जाएंगे। वैज्ञानिक भी संयुक्त रिसर्च करेंगे। इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन के क्षेत्र में अनुसंधान, प्रशिक्षण और उद्यमिता का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा और एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्र धर ने तीन साल के लिए हस्ताक्षर किया है। प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य संयुक्त परियोजनाओं को लागू करना है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग एजेंसियों को प्रोजेक्ट प्रपोजल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्रोजेक्ट सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, धातु कर्म और मटेरियल जैसे क्षेत्रों में रिसर्च के लिए दिए जाएंगे। दोनों संस्थानों के संसाधन और विशेषज्ञता से टेक्नोलॉजी को बेहतर किया जाएगा।

संयुक्त कोर्स का होगा विकास
इस समझौते के तहत संकाय सदस्य, विशेषज्ञ और छात्रों के आदान-प्रदान की व्यवस्था होगी। अनुसंधान यात्रा द्वारा अनुभवों को साझा किया जाएगा। शैक्षिक सामग्री, संसाधनों को साझा करना और छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना भी शामिल है। 

दोनों संस्थान संयुक्त कोर्स का विकास, नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत और कौशल-आधारित मानव संसाधन विकास के लिए शोध परियोजनाओं को रूपरेखा देंगे। समझौते के दौरान संस्थान के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डीन प्रो. विकास कुमार दुबे और प्रो. रजनीश त्यागी, प्रो. एसबी द्विवेदी, रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव और ज्वाइंट रजिस्ट्रार स्वाती बिस्वास मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed