IIT BHU: बीटेक की 1589 और IMS में MBBS 100 सीटों पर दाखिला शुरू, आज से कॉलेज चुनने का विकल्प
Varanasi News: रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आठ दिन, कॉलेज च्वायस फिलिंग और सीट लॉकिंग में सात दिन, एक दिन में रिजल्ट, सीट आवंटन में दो दिन, रिपोर्टिंग या ज्वाइनिंग में छह दिन और फिकिजल वेरिफिकेशन में दो दिनों का समय लगेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT BHU: आईआईटी बीएचयू की 1589 सीटों और आईएमएस बीएचयू में एमबीबीएस की 100 समेत कुल 238 सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। बीटेक, एमबीबीएस, बीडीएस बैचलर ऑफ डेंटल साइंस और बीएससी नर्सिंग जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए यह प्रक्रिया चल रही है।
आईआईटी में 24 से फिजिकल रजिस्ट्रेशन भी होगा, वहीं आईएमएस में 28 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चलेगी। इसके साथ ही 22 जुलाई यानी कि आज से कॉलेज चॉयस भरने का भी विकल्प खुल जाएगा।
सीट आवंटन की प्रक्रिया 29 से 30 जुलाई तक होगी। 31 को रिजल्ट घोषित होगा। एक से छह अगस्त तक संस्थान में रिपोर्टिंग टाइम और सात से आठ अगस्त तक ज्वाइन करने वाले आवेदकों को वेरिफिकेशन करना होगा। इन सीटों पर पहले राउंड की प्रवेश की प्रक्रिया 26 दिन तक चलेगी।
तीन अक्तूबर तक होगा प्रवेश
मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इसी तरह से दूसरे चरण का प्रवेश 12 अगस्त से एक सितंबर, तीसरा राउंड दो सितंबर से 19 सितंबर और चौथे राउंड में 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक दाखिला लिया जाएगा। आईएमएस बीएचयू में बीडीएस की 63 और बीएससी नर्सिंग की 75 सीटों पर प्रवेश होगा।
परिजनों संग आईआईटी पहुंचने लगे नए छात्र
आईआईटी में 24 जुलाई को फिजिकल रजिस्ट्रेशन, ओरिएंटेशन कार्यक्रम और प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन बंद होगा। साथ ही इसी दिन से लेकर 30 जुलाई तक इंडक्शन प्रोग्राम होगा। वहीं आईआईटी बीएचयू में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होन से दो दिन पहले ही अभ्यर्थी अपने माता-पिता के साथ संस्थान में पहुंचने लगे हैं और हॉस्टल न अन्य गतिविधियों को जांच-परख रहे हैं।