फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU 53 members elected in student parliament record 70% voting Vice President election tomorrow

IIT BHU: छात्र संसद में 53 सदस्यों का चुनाव, रिकाॅर्ड 70 फीसदी वोटिंग; कल वाइस प्रेसिडेंट का इलेक्शन

Mon, 07 Apr 2025 12:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 12:03 PM IST
सार

मंगलवार को आईआईटी बीएचयू में वाइस प्रेसिडेंट का चुनाव होना है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। छात्र अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताने की कवायद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
IIT BHU 53 members elected in student parliament record 70% voting Vice President election tomorrow
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू के नए छात्र संसद में 53 सदस्यों को चुन लिया गया है। कुल 173 आवेदन आए थे। चुने गए ये सभी 53 सदस्य अब मंगलवार को वाइस प्रेसिडेंट का चुनाव करेंगे। वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए सोमवार को नॉमिनेशन होगा और मंगलवार को वोटिंग होगी। वाइस प्रेसिडेंट असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट को नॉमिनेट करेगा।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के वर्तमान वाइस प्रेसिडेंट बिजेंद्र सिंह के मुताबिक, इस बार छात्र संसद के सदस्यों के चुनाव में अब तक की सबसे रिकॉर्ड वोटिंग करीब 70 फीसदी तक रही। पिछले बार वोटिंग 60 फीसदी से कम थी। आईआईटी बीएचयू के 5000 से ज्यादा छात्रों ने चुनाव में वोट किया। कुल 10 बूथ बनाए गए थे। 
विज्ञापन


इसमें तय सीट से तीन गुना ज्यादा छात्रों को चुना जाता है। इस लिहाज से 173 आवेदन आए। इनमें से 53 सदस्यों को पॉइंट्स के आधार पर चुना गया। 53 में से छात्राओं के लिए 7 पद  आरक्षित थे। चुने गए सभी सदस्य बीटेक और इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री कोर्स के छात्र हैं। वहीं बीटेक, एमटेक और पीएचडी छात्र मतदाता बनाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल या इंटरनेशनल विजेताओं को सबसे ज्यादा अंक
छात्र संसद में कुल 10 एक्टिविटीज के लिए 260 पॉइंट्स निर्धारित किए गए थे। इसी आधार पर अंतिम सदस्यों को चुना गया। नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सबसे ज्यादा 20 पॉइंट्स मिले। जिमखाना काउंसिल के सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर काम करने वालों को 14 पॉइंट दिए गए।

अच्छे रिसर्च पेपर पब्लिश करने पर 10 अंक
इस चुनाव में उन छात्रों को 10 अंक मिले, जिनके 1.0 या इससे ज्यादा के इंपैक्ट फैक्टर के जर्नल में रिसर्च पेपर पब्लिश हुए हैं। किसी क्लब के सेक्रेटरी या ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर रहने वाले और प्लेसमेंट सेल में काम करने वाले छात्र को 10 पॉइंट मिले। 0.5 इंपैक्ट फैक्टर में शोध पत्र प्रकाशित करने कर सात पॉइंट दिए गए। कॉन्फ्रेंस में रिसर्च पेपर पर तीन पॉइंट रखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed