फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU 10 days training of Sanskrit scholars from all over country will gather in special camp

IIT BHU: 10 दिन संस्कृत की ट्रेनिंग, स्पेशल कैंप में जुटेंगे देशभर के विद्वान; जानें पंजीकरण का आसान तरीका

Wed, 06 Aug 2025 01:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 01:14 PM IST
सार

IIT BHU: काशी नगरी में संस्कृत भाषा सिखाने के लिए देशभर के विद्वान जुटेंगे। आईआईटी बीएचयू में स्पेशल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें गणमान्य लोग संस्कृत में ही भाषण देंगे और संवाद करेंगे।

विज्ञापन
IIT BHU 10 days training of Sanskrit scholars from all over country will gather in special camp
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में हिंदी के बाद अब संस्कृत सीखने-सिखाने का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। अब यहां के टेक्नोसेवी, स्टाफ, वैज्ञानिक और उनकी पत्नी-बच्चों को संस्कृत भाषण सिखाने के लिए 10 दिन का स्पेशल कैंप लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


18 से 28 अगस्त तक 'संस्कृत भाषणम् शिविरम्' का आयोजन होगा। इसमें देश भर के संस्कृत के विद्वान पहुंचेंगे। संस्थान के एबीएलटी हॉल-1 में 18 अगस्त से शाम के छह से सात बजे तक कैंप में संस्कृत में भाषण और संवाद कराने की विधा सिखाई जाएगी।
विज्ञापन


इसका आयोजन आईआईटी बीएचयू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इंडियन नॉलेज सिस्टम और नई दिल्ली के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से कराया जा रहा है।

इस संस्कृत भाषण ट्रेनिंग के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाएगी। 16 अगस्त रात 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने का मौका होगा, इसके लिए ऑनलाइन बार कोड जारी किया गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन करके पंजीकरण कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी-संस्कृत में पीएचडी थीसिस का सारांश लिखने की अनुमति मिली
इससे पहले देश में पहली बार फरवरी महीने में आईआईटी बीएचयू में संस्कृत और हिंदी में पीएचडी थीसिस का सारांश लिखने की अनुमति दी गई थी। संस्थान में पिछले साल सितंबर की सीनेट बैठक में राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से दिए गए प्रस्ताव को पारित करके ये व्यवस्था शुरू की गई थी।

2021 से हिंदी को बढ़ावा देने की अगुवाई कर रहा संस्थान
2021 में आईआईटी बीएचयू ने बीटेक के सिलेबस और लेक्चर में हिंदी विषय को भी शामिल किया गया था। बीटेक पहले साल में हिंदी के लेक्चर लेने का फैसला लेने वाला आईआईटी बीएचयू देश का पहला संस्थान बना था। विभागों के लैब मैनुअल अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में तैयार किए गए हैं। इंजीनियरिंग की किताबों का अनुवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed