फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT and BHU to jointly build a museum to promote Kashi's heritage

Varanasi News: काशी की धरोहर को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी और बीएचयू एक साथ, बनेगा संग्रहालय

Sun, 15 Mar 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
IIT and BHU to jointly build a museum to promote Kashi's heritage
आईआईटी बीएचयू और बीएचयू बनारस सहित देश भर की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के लिए एक साथ काम करेंगे। मानविकी अध्ययन विभाग स्थित ऐतिहासिक भवन को भविष्य में एक संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा। ये बात आईआईटी के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने शनिवार को भारत में अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर और सतत विकास विषय पर दो दिन की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कही। देव एवं वर्धना लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और आईआईटी के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने इस संबंध को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कुलपति ने बताया कि इस आयोजन ने विरासत और सततता के महत्वपूर्ण विमर्श को सामने लाया है। ये परंपराएं समय के साथ टिकाऊ रही हैं। आईआईटी के मानविकी अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. पीके पांडा ने कहा कि अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर को आज एक जीवंत ज्ञान-स्रोत के रूप में ज्यादा मान्यता मिल रही है। प्रो. विनिता चंद्रा ने विचार रखे। इस दौरान प्रो. विकास कुमार दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। प्लेनरी सत्र में ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. रजनी कांत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed