आईजीआरएस रैंकिंग: वाराणसी पुलिस को फिर मिला यूपी में पहला स्थान, छह महीने से शीर्ष स्थान पर कायम है
IGRS Portal UP: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने जनशिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अप्रैल 2026 की आईजीआरएस पोर्टल रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मोहित अग्रवाल के निर्देशन में कमिश्नरेट लगातार छह माह से प्रदेश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। माह अप्रैल 2026 की जारी आईजीआरएस रैंकिंग में वाराणसी कमिश्नरेट को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के कुशल निर्देशन, सतत समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम मानी जा रही है।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को कमिश्नरेट पुलिस ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सभी प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया गया। इसी प्रभावी कार्यप्रणाली के चलते वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी अग्रणी स्थिति बनाए हुए है।
वाराणसी कमिश्नरेट पिछले छह माह से आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। यह उपलब्धि आमजन की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के प्रति कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल प्रत्येक सप्ताह आईजीआरएस प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते रहे हैं।
लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कमिश्नरेट वाराणसी की यह सफलता जनकेंद्रित पुलिसिंग, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासनिक कार्यप्रणाली का उदाहरण मानी जा रही है।