फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If you see greenery from the windows of the train

Varanasi News: ट्रेन की खिड़कियों से दिखे हरियाली तो समझिए आ गए बनारस

Sun, 30 Jul 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
If you see greenery from the windows of the train
ट्रेन के स्टेशन पर ठहरते ही प्लेटफार्मों के दोनों ओर गमले में आकर्षक पौधे और खूब हरियाली दिखाई दे तो समझिए कि आप बनारस स्टेशन पहुंच गए हैं। ग्रीन गार्डेन योजना के तहत बनारस स्टेशन परिसर को हरा-भरा बनाने की तैयारी ने रफ्तार पकड़ ली है। अमृत योजना के तहत बनारस स्टेशन परिसर को 19.37 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक तरीके से संवारा और सजाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की कला व संस्कृति को समाहित करते हुए बनारस स्टेशन के स्वरूप को विकसित करने की योजना पर रेल अधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में ग्रीन गार्डेन और प्लेटफार्मों, एफओबी, यात्री हाॅल समेत अन्य खाली स्थानों पर गमले में आकर्षक फूल, पत्ती वाले पौधे लगाए जाएंगे। ताकि स्टेशन को हरा-भरा बनाया जा सके। इसके साथ ही बनारस स्टेशन की पार्किंग, एप्रोच, प्रकाश व्यवस्था व साइनेज में भी कुछ सुधार किया जाना है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने अनुसार स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण के तहत ग्रीन गार्डेन विकसित कर आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे, जिससे स्टेशन खूब हरा-भरा रहे और यात्रियों को आकर्षित कर सके। लगभग 7.93 करोड़ की लागत से बनारस स्टेशन के प्रथम प्रवेश द्वार और स्टेशन भवन में सुधार, यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। 7.66 करोड़ से स्टेशन के साइड ड्रेनेज, स्टेशन अप्रोच रोड का चौड़ीकरण, पहले और दूसरे सर्कुलेटिंग एरिया के सुंदरीकरण काम हो रहा है। जबकि 3.77 करोड़ से बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर स्टेशन भवन के सामने कार व बाइक पार्किंग की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से स्टेशन सीमा पर नई ऊंची दीवार का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed