{"_id":"683c462adfeca07625082170","slug":"if-you-had-worn-a-helmet-your-life-could-have-been-saved-a-bike-rider-was-hit-by-a-speeding-vehicle-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हेलमेट लगाते तो शायद जान बच जाती; बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हेलमेट लगाते तो शायद जान बच जाती; बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत
Sun, 01 Jun 2025 05:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 01 Jun 2025 05:53 PM IST
सार
नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो व्यक्तियों को तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में घायल दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित अंडरपास के दक्षिण वाराणसी से प्रयागराज जाते समय नेशनल हाईवे पर रविवार की दोपहर एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को एक वाहन ने मारी टक्कर जिसमें बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गये सड़क इतनी तेज धूप से गर्म रहा था कि घायल राजेश पांडे 40 वर्ष थोड़ी दूर चलकर एक दुकान के पास छाया में बैठ गया।
विज्ञापन
जबकि उसके हाथ और पैर सहित शरीर के अन्य कई हिस्सों में चोट लगने से घायल हो जाने पर कराह रहा था वही दूसरा घायल छेदी सिंह 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा जिसमें मिर्जापुर जिले के कछवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के दौरान छेदी सिंह बाइक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन ने घायल राजेश पांडे को निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया बाइक सवार दोनों व्यक्तियों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाया था जानकारी के अनुसार भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी छेदी सिंह 42 वर्ष गांव के साथी राजेश पांडे के साथ वाराणसी फोर व्हीलर गाड़ी का सामान खरीदने गया हुआ था वाराणसी से घर के लिए लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन