फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If women are self-supporting then society will become strong: CM

स्वाबलंबी होंगी महिलाएं तो समाज बनेगा सशक्त : सीएम

Sat, 31 Jul 2021 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
If women are self-supporting then society will become strong: CM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वाराणसी की संतोषी मां स्वयं सहायता समूह की सचिव गीता देवी से वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन से लाखों महिलाएं स्वावलंबी व आर्थिक रूप से सशक्त हुईं। उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। परिवार व समाज में उनका सम्मान बढ़ा है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में अच्छा कार्य है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाराणसी के 373 महिला स्वयं सहायता समूह को 55.95 लाख रुपए रिवाल्विंग फंड के उनके खातों में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गीता देवी से पूछा कैसा कार्य चल रहा है। कैसा लाभ होता है। कैसे पावर लूम चलाती हैं? गीता देवी ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले घरेलू महिला थी। पति सूरत में काम करते थे। काफी परेशानी थी। 2016 में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी। समूह से ऋ ण लेकर पावर लूम लगाया। अराजीलाइन ब्लाक के बेनीपुर गांव की गीता ने बताया कि तीन पावर लूम हैं। पति भी सूरत से कार्य छोड़ कर घर पर पावर लूम चलवाते हैं। घर के अन्य सदस्य गीता के देवर, ससुर भी पावर लूम चलाने में हाथ बंटाते हैं। गीता ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव की अन्य महिलाएं भी जुड़ गई हैं और गांव की 60 महिलाएं पावर लूम चलाती हैं। प्रतिमाह औसतन 15 हजार रूपये की आय हो रही है। मुख्यमंत्री ने गीता को संबोधित करते हुए कहा कि आप बहुत बड़ा और अच्छा काम कर रही हैं। घर की मालकिन बन गई हैं। गांव की अन्य महिलाओं को जोड़कर बहुत बड़ा और अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री ने गीता को दूसरों के लिए प्रेरणादायी बताया। इस दौरान डीएम कौशल राज शर्मा मौजूद रहे। महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं संगीता, रीना, इंदू, नीतू, नीलम, सानिया, गीता, सुषमा, बंदना, फरीदा, कुमुद रानी, मीना, आरती व कविता सहित उपायुक्त स्वरोजगार दिलीप कुमार सोनकर, जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed