फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If there is tingling or irritability in the body, get it checked immediately.

Varanasi News: शरीर में हो झनझनाहट, चिड़चिड़ापन हो तो तुरंत करवाएं जांच

Fri, 14 Feb 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
If there is tingling or irritability in the body, get it checked immediately.
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. विभूति नारायण सिंह परिसर, गंगापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में स्वयंसेवकों को जागरूक किया गया। पीएचसी गंगापुर के डॉक्टर सतीश कुमार ने कहा कि अगर शरीर में झनझनाहट और चिड़चिड़ापन की समस्या दिखे तो तुरंत जांच करवानी चाहिए। डॉ. सतीश ने डायबिटीज और ब्लडप्रेशर के बारे में बताया। कहा कि सामान्य ब्लड प्रेशर 80/120 होता है, उससे अधिक हो तो समस्या होती है। खाने के साथ नमक का सेवन और नियमित व्यायाम, योगासन भी जरूरी होता है। डॉ. मनीष कुमार सिंह ने समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम करवाए जाते रहने की बात कही। डॉ. बेबी चौरसिया के नेतृत्व में दिलीप सिंह लैब टेक्नीशियन, ज्योति मौर्य ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान सुमित घोष, डॉ. रमेश मिश्रा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. बेबी चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article