फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If the details of the property are not given then there will be an open vigilance investigation

संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो होगी खुली सतर्कता जांच

Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
If the details of the property are not given then there will be an open vigilance investigation
बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार फैलाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के मुश्किल दिन शुरू हो गए हैं। शासन ने विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्हें ऑनलाइन अपलोड भी किया जाएगा। वहीं, आनाकानी करने वालों के खिलाफ खुली सतर्कता जांच शुरू की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने आदेश दिए हैं कि बेसिक शिक्षा विभाग के सभी सरकारी सेवकों जिनमें अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, उन्हें अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा शासन को देना है। वह उसका विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करेंगे और उसकी एक प्रति शासन को भेजेंगे। ऐसे करना सभी के लिए अनिवार्य है। इसे 20 जुलाई तक शासन को भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed