फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If someone just took a couple of loads ran quintal

किसी ने बस खींची तो कोई दो कुंतल भार लेकर दौड़ा

Sun, 10 Apr 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 10 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
If someone just took a couple of loads ran quintal
महाबलियों का महामुकाबला
काशी आज इंसानी ताकत की नुमाइश की गवाह बनी। यहां दुनिया भर से जुटे धुरंधरों ने चार टन वजनी बस खींचकर और 200 किलोग्राम वजनी सामान ट्रक पर चढ़ाकर अपनी असीम ताकत का लोहा मनवाया। मौका था स्ट्रांगमैन वर्ल्ड कप का। रोहनिया के डालिम्स सनबीम स्कूल के परिसर में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में भारत के मुकेश कुमार, लेखराज और प्रवीण सोलंकी के अलावा दुनिया के 12 अलग अलग खेलों के विश्व विजेता हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन शनिवार को तीन अलग-अलग इवेंट में इंग्लैंड के मार्क फेलिक्स, एस्टोनिया के टर्मो मिट और रूस के मिखाइल शिविलाकोव ने बाजी मारी। 
विज्ञापन



वर्ल्ड स्ट्रांगमैन फेडरेशन (डब्लूएसएफ) की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता की शुरुआत लांग लिफ्ट इवेंट से हुई। भारोत्तोलन से मिलता जुलता यह मुकाबला रूस के मिखाइल शिविलाकोव के नाम रहा। 125 किलोग्राम वजन को मिखाइल ने 90 सेकेंड में सबसे अधिक 12 बार उठाकर इस इवेंट में अपनी बादशाहत साबित की। उज्बेकिस्तान के सर्गेई तुरुबिसीन दूसरे और पोलैंड के तोमाज कोवल तीसरे स्थान पर रहे। दोनों ने आठ-आठ बार इस वजन को उठाया। मगर कम समय में उठाने की वजह से सर्गेई को दूसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

उधर, बस पुलिंग यानी बस खींचने में इंग्लैंड के मार्क फेलिक्स अव्वल रहे। मार्क ने चार टनी वजनी बस को रस्सी के सहारे 15 मीटर खींचा। इस दूरी को पूरा करने में उन्होंने सबसे सकम 21:31 सेकेंड का समय लिया। रूस के मिखाइल शिविलाकोव 23:48 सेकेंड के समय के साथ दूसरे और इस्टोनिया के टर्मो मिट 27:48 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन के तीसरे और अंतिम मुकाबले में ताकत की असली नुमाइश हुई। लोडिंग मेडले इवेंट में एक ट्रक पर पांच वजनदार सामान को चढ़ाना था। इसमें 125 किलोग्राम वजनी गोल पत्थर (एटलस स्टोन), 135 किलोग्राम का लोहे का हल, 175 केजी का शिप एंकर, 156 केजी का एनविल (जिस पर लोहा को पीटकर सीधा किया जाता है) और 200 किलोग्राम का एंकर हुक शामिल था। इन पांचों सामानों को पांच मीटर दूर से लाकर चार फीट ऊंचे ट्रक पर चढ़ाना था। सभी 12 प्रतिभागियों ने इसमें अपने ताकत और तकनीकी का प्रदर्शन किया मगर लंबे कद काठी के एस्टोनिया के टर्मो मिट अव्वल रहे। उन्होंने एक मिनट 18:23 सेकेंड के समय में चार सामान ट्रक पर चढ़ाया। इंग्लैंड के मार्क फेलिक्स से उन्हें कड़ी चुनौती मिली। फेलिक्स दूसरे और उजबेकिस्तान के सर्गेई तुरुबिसीन तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed