{"_id":"66ccf56247aef9eab40576b6","slug":"if-deficiencies-are-found-again-action-will-be-taken-cdo-varanasi-news-c-20-noi1138-706867-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा मिलीं कमियां तो होगी कार्रवाई : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा मिलीं कमियां तो होगी कार्रवाई : सीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत लाइब्रेरी व अध्ययन कक्ष देखा। सिडको की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। कहा कि दोबारा कमियां मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ ने छात्रावास में साफ-सफाई और बेहतर करने के निर्देश दिए। छात्रावास में दीवारों पर गंदगी मिलने पर टाइल्स लगाने के निर्देश दिए। छत पर लगी पाइपों में लीकेज होने के कारण उसे तत्काल बदलवाने और परिसर में बनी नाली की सफाई के निर्देश दिए। छात्रावास में नए छात्रों के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कराने को कहा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत बनी लाइब्रेरी में किताबों के रखरखाव व मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए कोर्स कोआर्डिनेटर को निर्देशित किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद दुबे, संस्था अधीक्षक अनिल कुमार अंबेडकर, यूपी सिडको के सहायक अभियंता एसपी राय और कोर्स कोआर्डिनेटर सूर्य प्रकाश सिंह मौजूद रहे।