फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Identify and demolish illegal plotting: VDA

अवैध प्लाटिंग का चिह्नित कर कराएं ध्वस्त : वीडीए

Wed, 26 Nov 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Identify and demolish illegal plotting: VDA
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने मातहतों को निर्देश दिया कि शहर में हो रहे अनियोजित विकास और अवैध प्लॉटिंग को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण कराएं। लंबित शमन मानचित्रों के निस्तारण करने को कहा। स्वीकृत शमन पत्रावली के सापेक्ष बकाया शमन शुल्क जमा न करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का निर्देश जोनल अधिकारी को दिया। सील मामलों की जांच और बेसमेंट खाली कराते हुए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को कहा। सचेत किया कि अधिकतम 1 सप्ताह में जनशिकायतों का निस्तारण कराया जाए। वीडीए के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। जल्द ही विकास कार्यों को लेकर जोनल स्तर पर समीक्षा की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed