फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IDBI Bank employees and LIC staff staged protest in Varanasi

वाराणसी: टोल बचाने के चक्कर में पांच हजार से ज्यादा वाहनों का लंका में दबाव, बिगड़ी यातायात व्यवस्था

Tue, 03 Nov 2026 02:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 03 Nov 2026 02:35 PM IST
सार

टोल बचाने के चक्कर में पांच हजार से ज्यादा वाहनों का लंका में सुबह-शाम दबाव होता है। यही हाल रामनगर-सामनेघाट पुल से लेकर लंका मालवीय चौराहा तक का है। 

विज्ञापन
IDBI Bank employees and LIC staff staged protest in Varanasi
वाराणसी में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे से सटे लंका, रामनगर और चितईपुर थाना क्षेत्र में जाम का प्रमुख कारण टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भारी वाहन समेत कॉमर्शियल वाहनों का रोजाना दबाव है। लंका के सीरगोवर्धन, लौटूवीर मार्ग पर सुबह से शाम तक अनगिनत गाड़ियों की आवाजाही है। यही हाल रामनगर-सामनेघाट पुल से लेकर लंका मालवीय चौराहा तक का है। 

विज्ञापन


नगर निगम के डंपर से लेकर अन्य कई तरह की गाड़ियां टोल टैक्स बचाने के चक्कर में सीरगोवर्धन-लौटूवीर मार्ग पर संचालित होती है। बड़ी गाड़ियों की आवाजाही के चलते सुबह और शाम यह मार्ग यातायात जाम की चपेट में होता है।
विज्ञापन

लंका चौराहे, सामनेघाट, भगवानपुर-सीरगोवर्धन मार्ग, लौटूवीर मार्ग पर भारी वाहन संचालित हो रहे हैं। रविदास मंदिर होने के कारण श्रद्धालुओं की भी आवाजाही होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू में उपचार को आने वाले मरीजों, तीमारदारों के वाहन भी इसी रूट से आवाजाही करते हैं। ऐसे में सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे और शाम को 4 बजे से लेकर 7 बजे तक वाहनों के दबाव से यह क्षेत्र जाम की चपेट में होता है। हाईवे से आवाजाही करने वाले नगर निगम के वाहन भी डाफी टोल टैक्स नहीं देना चाहते हैं। ईंधन और टोल बचाने के चक्कर में निगम के भारी वाहनों को दबाव लंका क्षेत्र में अधिक होता है।

Trending Videos

ट्रैवल्स के वाहन और मिनी बसें भी इसी रूट से गुजरती हैं। बीच में सीरगोवर्धन के लोगों ने इन वाहनों का विरोध भी किया लेकिन कुछ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। दुर्घटनाएं और जाम के कारण जस के तस हैं। डाफी टोल बचाने के चक्कर में लगभग 5 हजार वाहनों की आवाजाही लंका क्षेत्र में होती है।

लौटूवीर पुलिया-सीरगोवर्धन रूट पर लगेगा हाइटगेज हाईवे से लौटूवीर पुलिया-सीरगोवर्धन रूट पर पुलिस हाइटगेज लगवाएगी। बाहरी वाहनों को लंका चौराहे और बीएचयू सीरगोवर्धन तिराहे पर रोकने के लिए लंका पुलिस प्रस्ताव बना रही है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।

क्या बोले अधिकारी

लंका चौराहे, सीरगोवर्धन, लौटूवीर मार्ग, सामनेघाट-भगवानपुर मार्ग की तरफ सुबह-शाम वाहनों का दबाव अधिक होता है। डाफी टोल बचाने के चक्कर में भी इस रूट पर वाहनों की आवाजाही होती है। -गौरव कुमार, एसीपी भेलूपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed