फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   icse result 2017 daughters again topper

ICSE Result 2017: 10वीं में सार्थक और 12वीं में श्रैया बनारस के टॉपर

Tue, 30 May 2017 02:15 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी Updated Tue, 30 May 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
icse result 2017 daughters again topper
बारहवीं में श्रेया,दसवीं में सार्थक ने किया टॉप - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य पाने की जिद और जुनून ही सफलता की इबारत लिखती है। मंजिल तक पहुंचने का ऐसा ही जुनून इन मेधावियों में दिखा। लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत की और गढ़ दिए सफलता के आयाम।
विज्ञापन


सोमवार को सीआईएससीई बोर्ड के परिणाम घोषित हुए जिसमें 10वीं में डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल के सार्थक कुमार गुप्ता ने वाराणसी जिले  में टॉप किया। 12वीं में सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ौली की छात्रा श्रेया भुवालका ने बाजी मारी। सार्थक ने 98.3 प्रतिशत अंकों से शीर्ष पर जगह बनाई, वहीं श्रेया ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद जारी सीआईएससीई के परिणाम के अनुसार 10वीं में दूसरे स्थान पर सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ौली की छात्रा आंचल गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं 12वीं में जिले में दूसरा स्थान सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल के शांतनु श्रीवास्तव ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ौली के वेदांत गोयल 97.6 प्रतिशत अंकों से हाईस्कूल में तीसरे टॉपर रहे। इसी स्कूल के गणेश कुमार अग्रवाल ने 12वीं में शीर्ष तीन में जगह बनाई। उनकी सफलता पर अभिभावकों का भी सिर गर्व से ऊंचा हो गया। 

सोमवार दोपहर बाद जैसे ही बोर्ड के परिणाम घोषित हुए, न सिर्फ परीक्षार्थी बल्कि अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन का इंतजार भी खत्म हुआ। बेहतर अंकों से पास होने वाले विद्यार्थी स्कूल पहुंचकर गुरुजनों का आशीर्वाद लेना नहीं भूले।


मोबाइल पर परिणाम देखने के साथ ही बच्चे अपना रिजल्ट जानने स्कूल भी पहुंचे थे।

12वीं में कोलकाता की अनन्या माईती 99.5% अंक लेकर देश की टॉपर बनीं। वहीं, 10वीं  में पुणे की मुस्कान अब्दुल्ला और बेंगलुरु के अश्विन राव 99.4% अंक लाकर टॉपर बने। बताया जा रहा है कि पास प्रतिशत में भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed