फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ICCR will help Sampurnanand Sanskrit University

आईसीसीआर करेगा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की मदद

Fri, 06 Aug 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ICCR will help Sampurnanand Sanskrit University
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के उत्थान और उन्नयन के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर ) मदद करेगा। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे से नई दिल्ली में मुलाकात की। कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने उन्हें 230 साल पुराने प्राच्य विद्या के विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया। कुलपति ने बताया कि अध्यक्ष ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार से हर संभव सहयोग कराने की भी बात कही। उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए हैं। कु लपति ने लद्दाख में उत्तर मध्यमा, पूर्व मध्यमा चलाने या मान्यता देने के संबंध में गत दिनों हुई कार्य परिषद के सदस्यों के निर्णय से भी अवगत कराया। डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने विश्वविद्यालय के सर्वोंन्मुखी सहयोग और शीघ्र आने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed