फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ias transfer

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने उमेश प्रताप सिंह

Fri, 28 Jun 2019 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
ias transfer
वाराणसी। प्रदेश सरकार की ओर से आईएएस के तबादले किए गए हैं। प्रदेश के नियुक्ति विभाग की ओर से गुरुवार की देर रात सूची जारी की गई। इसमें निदेशक सूडा उमेश प्रताप सिंह को वाराणसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाकर भेजा गया है। जबकि यहां के उपाध्यक्ष राजेश कुमार को अभी नई तैनाती नहीं दी गई है। उन्हें प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है। इधर बीच वीडीए उपाध्यक्ष रहे राजेश कुमार पुलिस के साथ मिलकर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करवा रहे थे। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर के किसानों के साथ इनकी वार्ता चल रही थी। लैंड पुलिंग योजना पर भी काम कर रहे थे। सड़क चौड़ीकरण के लिए भी अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन

वीडीए उपाध्यक्ष रहे राजेश कुमार का तबादला लोकसभा चुनाव के पहले विशेष सचिव खाद्य एवं रसद पद पर हुआ था। उन्हें यहां से रिलीव किया गया था। विदाई समारोह भी हो गई थी। लेकिन चूंकि यहां पर भेजे गए लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव एमपी सिंह के चार्ज नहीं लेने पर पुन: उन्हें इसी पद पर बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed