फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   IAS Transfer in up Varanasi DM changed Kaushal Raj Sharma appointed as Commissioner of Prayagraj

IAS Transfer: वाराणसी के डीएम कौशलराज शर्मा बने प्रयागराज के कमिश्नर, बनारस में नए जिलाधिकारी

Fri, 29 Jul 2022 09:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Jul 2022 09:38 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 57वें जिलाधिकारी के रूप में कौशलराज शर्मा ने नवंबर 2019 में को कार्यभार ग्रहण किया था।

विज्ञापन
IAS Transfer in up Varanasi DM changed Kaushal Raj Sharma appointed as Commissioner of Prayagraj
पीएम मोदी के हाथों पुरस्कार ग्रहण करते वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 2006 बैच के आईएएस अधिकारी और वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को प्रयागराज का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह पर अब एस.राजलिंगम वाराणसी के नये जिलाधिकारी होंगे। राजलिंगम को कुशीनगर से वाराणसी भेजा गया है।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 57वें जिलाधिकारी के रूप में कौशलराज शर्मा ने नवंबर 2019 में को कार्यभार ग्रहण किया था। तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने ऐसे कई कार्य किए जिन्हें वाराणसी में लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना संकट काल में डीएम के तौर पर किए गए कार्य और काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण समेत कई जनोपयोगी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में कौशलराज शर्मा का बड़ा योगादन रहा। पीएम मोदी खुद कई मौकों पर उनकी पीठ थपथपा चुके हैं।  मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले कौशल राज शर्मा ने 2006 में आईएएस की परीक्षा पास की और यूपी कैडर में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के नए डीएम

सत्य प्रकाश सिंह जौनपुर के नए सीआरओ

मेरठ के अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह को जौनपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। जिले में तैनात मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ के पद की जिम्मेदारी दी गई है। रजनीश राय शहर के नोडल अधिकारी भी बनाए गए थे। उनके कार्यकाल के दौरान कई बड़ी कार्रवाई हुईं। जिसके चलते वो हमेशा चर्चा में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed