फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   'I do not want to live in this world...': Why did Akanksha Dubey say these words, took the name of Samar Singh

'मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में..': आकांक्षा दुबे ने क्यों कहे ये शब्द, जानिए-वीडियो में लिया किसका नाम

Thu, 20 Apr 2023 11:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 20 Apr 2023 11:36 AM IST
सार

आकांक्षा दुबे के इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या समर पर लगाए आकांक्षा की मां मधु दुबे के आरोप सही हैं ? क्या समर सिंह आकांक्षा दुबे के साथ मारपीट करता था। 

विज्ञापन
'I do not want to live in this world...': Why did Akanksha Dubey say these words, took the name of Samar Singh
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो रोते-बिलखते कई सवाल पूछ रही हैं। वह कह रही थी कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है...? मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में...। यह आप लोगों से मेरी आखिरी बातचीत है...। मेरे साथ अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है...।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha dubey: आकांक्षा दुबे की फोटो वायरल, आंख पर चोट का निशान, चेहरे का हाल बेहाल, समर सिंह को किया टैग
विज्ञापन

आकांक्षा के इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या समर पर लगाए आकांक्षा की मां मधु दुबे के आरोप सही हैं ? क्या समर सिंह आकांक्षा दुबे के साथ मारपीट करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

'I do not want to live in this world...': Why did Akanksha Dubey say these words, took the name of Samar Singh
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके दोस्त संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ेंगी। मामले की जांच में जुटी सारनाथ पुलिस को भी पहला मजबूत साक्ष्य मिला है। हालांकि वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आकांक्षा की एक फोटो भी वायरल 

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बुधवार को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की एक फोटो और वीडियो को सार्वजनिक किया। फोटो में आकांक्षा की आंख ऐसे सूजी हुई दिख रही है, जैसे किसी ने उन्हें बर्बरता से पीटा हो। इसी तरह वीडियो में बिलखते हुए आकांक्षा अपनी पीड़ा बता रही थीं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि जिस वीडियो में आकांक्षा अपनी मौत के लिए समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, वह बहुत पुराना नहीं है। न्यायालय के समक्ष वीडियो को प्रस्तुत कर आकांक्षा दुबे की मौत के प्रकरण में न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed