{"_id":"67607d734d51f39f680a0178","slug":"husband-wife-and-son-accused-threats-asking-money-in-varanasi-many-lakhs-rupees-extorted-for-business-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : पैसा मांगने पर मिल रही धमकी, पति-पत्नी और बेटे पर आरोप; व्यापार के लिए हड़पे 32 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : पैसा मांगने पर मिल रही धमकी, पति-पत्नी और बेटे पर आरोप; व्यापार के लिए हड़पे 32 लाख रुपये
Tue, 17 Dec 2024 03:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 17 Dec 2024 03:51 AM IST
सार
Varanasi News : दंपती और उनके बेटे के खिलाफ चितईपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। करौंदी निवासी व्यक्ति ने कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर को राजकिशोर ने मित्रों के साथ योगेश के घर जाकर पैसे मांगे।
विज्ञापन
मामला दर्ज कर जांच में जुटी चितईपुर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
व्यापार के लिए 32 लाख रुपये लेकर हड़पने और धमकाने के आरोप में करौंदी निवासी राजकिशोर सिंह ने चितईपुर थाने में दंपती सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपियों में नारायणी विहार कॉलोनी निवासी योगेश कुमार विद्यार्थी उर्फ योगेश कुमार सिंह, उसकी पत्नी सावित्री देवी और पुत्र गोलू यादव हैं।
विज्ञापन
राजकिशोर सिंह के अनुसार, योगेश कुमार विद्यार्थी से पुराना संबंध है। योगेश का क्रशर प्लांट है। व्यापार के लिए राजकिशोर से योगेश ने नवंबर 2020 में 17 लाख रुपये लिए और रजिस्टर्ड एग्रीमेंट तैयार कराया। दिसंबर 2020 में योगेश ने फिर राजकिशोर से 10 लाख रुपये लिए और सिक्योरिटी के तौर पर 5-5 लाख के दो चेक दिए।
विज्ञापन
योगेश ने सितंबर 2021 में काम देखने वाले विजय शंकर की पत्नी सुनीता देवी के खाते में पांच लाख रुपये राजकिशोर से मंगवाए। राजकिशोर को जब जरूरत महसूस हुई तो उन्होंने पैसे मांगे। योगेश ने छह माह बाद एकमुश्त पैसा देने की बात कही। छह माह बाद राजकिशोर नारायणी विहार कॉलोनी स्थित योगेश के घर जाकर पैसे मांगने लगे तो वह टरकाने लगा। 29 सितंबर को राजकिशोर ने मित्रों के साथ योगेश के घर जाकर पैसे मांगे।
विज्ञापन
आरोप है कि योगेश, उसकी पत्नी सावित्री और गोलू ने गाली-गलौज कर धमकी दी। राजकिशोर की शिकायत पर एसीपी भेलूपुर धनंजय मिश्र के निर्देश पर चितईपुर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।