{"_id":"5fa046b98ebc3e9bc61cbede","slug":"husband-talaq-wife-for-not-getting-one-lakh-in-dowry-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दहेज में एक लाख न मिलने पर पति ने तीन बार तलाक कह कर पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दहेज में एक लाख न मिलने पर पति ने तीन बार तलाक कह कर पत्नी को घर से निकाला
Mon, 02 Nov 2020 11:20 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वाराणसी में शादी के 13 साल बाद दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पति घर में एक महिला को ले आया। इसके साथ ही पत्नी को तीन बार तलाक कह कर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। प्रकरण को लेकर कैंट थाने में पत्नी की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
खजुरी क्षेत्र की आजाद नगर कालोनी की रहने वाली जैनब खान के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2007 में कालोनी के ही मैनुद्दीन खान उर्फ रिंकू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल के लोगों की नीयत बदल गई और एक लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए सास शहनाज बेगम, ननद फातिया व तरन्नुम, रहमान और अनीस उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
जैनब ने बताया कि बीते 25 अक्तूबर को पति एक अनजान महिला को घर लाया और उसे तीन बार तलाक कह कर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही उसके सभी आभूषण भी छीन लिया। बीते शनिवार को उसके मायके में कुछ अज्ञात के साथ आए ससुराल के लोगो ने दरवाजा खुलवा कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कैंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन