फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband suspected on the character of wife she suicide with son

यूपीः पति करता था चरित्र पर शक, पत्नी ने मासूम बेटे के साथ दी जान

Sun, 03 Feb 2019 01:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Feb 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
husband suspected on the character of wife she suicide with son
महिला ने बेटे संग लगाई फांसी - फोटो : डेमो

पत्नी के चरित्र पर पति शक करता था। इस वजह से पत्नी ने मासूम बच्चे के साथ शनिवार की रात फंदे पर झूल कर जान दे दी। घटना सारनाथ थाना क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी की है। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने मां और मासूम बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही, मौके से मिले सूसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। विवाहिता के इस आत्मघाती कदम से उसके घर, परिवार के अलावा आसपास रहने वाले पड़ोसी और मुहल्ले के लोग भी अवाक रह गए।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के दिलदारनगर का मूल निवासी और प्राइवेट कंपनी में कार्यरत अरुण कुमार सिंह अपनी पत्नी श्वेता (36) और बेटे रूबल उर्फ प्रांजल (5) के साथ सारनाथ क्षेत्र की श्रीनगर कालोनी में किराये के मकान में रहता था। शनिवार की रात अरुण घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। अरुण की सूचना पर पहुंची सारनाथ पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी तो श्वेता और रूबल फंदे पर लटके हुए थे। 
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर सारनाथ ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट और डायरी के पन्नों के अनुसार पत्नी के चरित्र पर पति शक करता था। इसी वजह से उन्होंने बच्चे के साथ आत्महत्या की है। मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट और मायके वालों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पति पुलिस हिरासत में है और प्रकरण के संबंध में उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed