{"_id":"5bb9ed42867a5568522082ab","slug":"husband-request-to-police-about-get-wife-from-in-laws-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में जिद पर अड़ी पत्नी तो पति ने पुलिस से लगाई गुहार, कहा- मेरी मदद करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में जिद पर अड़ी पत्नी तो पति ने पुलिस से लगाई गुहार, कहा- मेरी मदद करो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पति ने पत्नी की विदाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि बार-बार कहने पर भी ससुराल के लोग मेरी पत्नी की विदाई नहीं कर रहे हैं। आरोप लगाया कि मेरे साथ मारपीट करते हैं और पत्नी से कोर्ट के माध्यम से संबंध तोड़ने की ससुराल के लोग कह रहे हैं। पीड़ित पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
मामला यूपी के गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र का है। युवक ने शनिवार को पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले सुहवल थाने क्षेत्र के एक गांव में हुई है। शादी के बाद अपनी पत्नी को लेकर हरियाणा चला गया, वहां वह एक निजी कंपनी में काम करता हूं।
कुछ माह पूर्व उसकी पत्नी उसे बिना बताए अपने बच्चों को लेकर मायके चली आई। उसकी तलाश करते हुए अपने गांव से होकर अपने ससुराल पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा तो पत्नी के मायके वालों में उसे मारपीट कर भगा दिया। काफी कहने और सुनने के बाद भी पत्नी साथ चलने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
ससुराल के लोगों ने कोर्ट के माध्यम से रिश्ता तोड़ने की बात कही। इस संबंध में थाने की पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। जांच-पड़ताल कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।