फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband removed wife from home by triple talaq in Jaunpur

जौनपुर में सादे स्टांप पर पति ने पत्नी से लगवाया अंगूठा, दे दिया तीन तलाक

Sun, 21 May 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 21 May 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
Husband removed wife from home by triple talaq in Jaunpur
triple talaq

जौनपुर के थाना लाइन बाजार के विशेषरपुर निवासी सूफियाना बानो ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उसने धोखे से पति द्वारा तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सुफियाना बानो ने बताया कि 24 फरवरी 2014 को उसका निकाह वाराणसी निवासी महबूब अली से हुआ था। दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


2016 में उसे बच्चा पैदा हुआ। लेकिन नौ दिन में ही मर गया। 7 मई 2017 को पति महबूब अली ने सादे स्टांप पेपर पर उससे अंगूठा लगवा कर। उसमें तीन तलाक देने की इबारत लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही स्टांप पेपर में लिखे तीन तलाक की कॉपी देकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से मै मायके में है। उसने तीन तलाक कानून को बंद करने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed