फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband, mother-in-law and father-in-law arrested in dowry murder case

Varanasi News: दहेज हत्या में पति, सास व ससुर गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Husband, mother-in-law and father-in-law arrested in dowry murder case
मिर्जामुराद। क्षेत्र के लच्छापुर गांव में महिला की हत्या के मामले में आरोपी देवर की गिरफ्तारी बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पूनम के पति सुजीत कुमार सिंह, ससुर तेजबहादुर और सास मुनका देवी उर्फ चमेला निवासी लच्छापुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 11 अप्रैल को पूनम पटेल (32) घर के बाहर गेहूं फैला रही थीं। देवर अजीत पटेल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पहले पैर काटा और फिर सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी और खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ मौके पर बैठा रहा। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पिता मुन्ना पटेल, निवासी अमिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 2020 में विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल, टीवी और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर पुत्री को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। घटना से एक दिन पहले भी पीड़िता ने फोन कर जानकारी दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article