फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband missing after threats from usurers, wife wandering for justice, Mirzapur police accused of not acting

मिर्जापुर: सूदखोरों की धमकी के बाद पति लापता, न्याय के लिए भटक रही पत्नी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप 

Mon, 14 Jun 2021 09:13 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Mon, 14 Jun 2021 09:13 PM IST
सार

कछवां थाना क्षेत्र के मझवां गांव निवासी ज्योति चौबे ने सूदखोरों की धमकी के बाद लापता पति प्रदीप कुमार चौबे की खोजबीन की गुहार लगाई है। आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Husband missing after threats from usurers, wife wandering for justice, Mirzapur police accused of not acting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

मिर्जापुर में सूदखोरों की धमकी से एक व्यक्ति लापता है। उसकी पत्नी थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक चक्कर लगाने को मजबूर है। कछवां थाना क्षेत्र के मझवां गांव निवासी ज्योति चौबे ने सूदखोरों की धमकी के बाद लापता पति प्रदीप कुमार चौबे की खोजबीन की गुहार लगाई है। आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


पति के लापता होने पर अनहोनी की आशंका से पत्नी परेशान है। उसने नामजद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। तहरीर में ज्योति चौबे ने बताया कि उसके पति ने बजहां गांव निवासी दो लोगों से ब्याज पर पैसा लिया था।
विज्ञापन


इसकी जानकरी परिजनों को हुई तो सभी परेशान हो गए। पिछले 15 दिन से विपक्षी परिवार के लोगों को मारने-पीटने और जमीन कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। साक्ष्य के रूप में आॅडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध है। पति तीन दिनों से कहीं लापता हो गए हैं। उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। कहीं उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हुई हो। मांग किया कि विपक्षियों पर कार्रवाई कर पति की खोजबीन की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed