{"_id":"5c812bf7bdec22140d569774","slug":"husband-got-second-marriage-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के बारे में पत्नी को पता चली ऐसी बात, हकीकत जानने पहुंची ससुराल तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के बारे में पत्नी को पता चली ऐसी बात, हकीकत जानने पहुंची ससुराल तो...
Thu, 07 Mar 2019 08:04 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 07 Mar 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही में पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। पहली पत्नी से शादी के 11 साल बाद दूसरी महिला से शादी रचाने पर पत्नी ने बहुत ठोस कदम उठाया।
विज्ञापन
जौनपुर के मड़ियाहूं थानाक्षेत्र के रैमलपुर गांव निवासी क्षमा पांडेय (30) परिवार वालों के साथ मुंबई में रहती थी। उसका आरोप है कि उसके पास में ही रहने वाले भदोही के जोरई निवासी मनी पांडेय ने 23 अप्रैल 2008 को परिवार वालों से राय-मशविरा कर शादी की। उसके बाद एक बेटा रोशन पैदा हुआ, जिसकी उम्र अब 10 साल है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है। गांव स्थित ससुराल पहुंचीं तो सारी हकीकत सामने आ गई। ससुराल वालों ने चोरी छिपे मनी की दूसरी शादी करा दी थी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही गाली गलौज करते हुए बेटे समेत उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को महिला हेल्पलाइन के माध्यम से पीड़िता ने पति, जेठ, जेठानी और नई दुल्हन के खिलाफ उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।