फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband gave triple talaq to wife on phone Azamgarh police investigation

आजमगढ़: पति ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

Fri, 03 Sep 2021 03:28 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Fri, 03 Sep 2021 03:28 PM IST
सार

निजामाबाद क्षेत्र के तोवा गांव की महिला ने दहेज न देने पर प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा, इससे पहले मेरी बड़ी बहन को भी दे चुका है तलाक। धोखा से प्यार कर निकाह किया था। 
 

विज्ञापन
Husband gave triple talaq to wife on phone Azamgarh police investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा गांव निवासी एक महिला ने दहेज न देने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा गांव निवासी महजबीन पत्नी मकसूद ने निजामाबाद थाने में 11 अगस्त को तहरीर दी। तहरीर में पति मकसूद पर आरोप लगाया कि कुछ वर्ष पहले पति ने मेरी बड़ी बहन से शादी की थी। लेकिन, कुछ समय बीतने के बाद उसने बड़ी बहन को तलाक दे दिया। इसके बाद मुझसे धोखे से प्यार कर निकाह कर लिया। महजबीन का आरोप है कि कुछ समय बीता तो पति रोज मुझे मारने, पीटने लगा। दहेज की मांग करते हुए आए दिन प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन


पीड़िता ने पति पर फोन से तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक, दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि तोवा गांव निवासी मकसूद के खिलाफ निजामाबाद थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed