{"_id":"60fb128a89db5e63e05ee451","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-wife-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 60 साल की पत्नी को पति ने दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 60 साल की पत्नी को पति ने दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुटी पुलिस
Sat, 24 Jul 2021 12:34 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: हरि User
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:34 AM IST
सार
दोनों को पांच बेटियां और एक बेटा है। बच्चों का विवाह हो चुका है। वृद्धा ने पिटाई का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में तीन तलाक का एक अलग तरह का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के फिरोसेपुर निवासी तसनीम जहां (60) को उसके पति नबीउल्लाह (65) ने तीन तलाक दे दिया। 20 जुलाई को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शुक्रवार को इसकी कापी दीवानी न्यायालय सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, तसनीम जहां ने थाने में तहरीर दी कि उसकी शादी नबीउल्लाह के साथ हुई थी। पांच बेटियां और एक बेटा है। बच्चों का भी विवाह हो चुका है। वह तथा उसके पति वृद्ध हो चुके हैं। सबसे छोटी बेटी व उसका पति आमिर तथा आमिर का पिता आफताब वादिनी के पति की वृद्धावस्था व विवेकहीनता का फायदा उठाते हुए रिहायशी मकान लिखवा लिया।
विज्ञापन
ये सभी पति को भड़काते रहते हैं। उन लोगों के उकसाने पर एक जून को पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर उसे मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। इस संबंध में शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है, जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन