{"_id":"6afa0c0e740b22f1860fc3f4","slug":"husband-fatally-attacked-wife-over-flat-dispute-varanasi-news-c-20-vns1056-1616877-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: फ्लैट विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: फ्लैट विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के डाफी स्थित श्री विनायक अपार्टमेंट में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने लंका थाने में रविवार को अपने पति अजीत शंकर पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पीड़िता रामा पांडेय ने पुलिस को बताया कि पति जुआ खेलने और अन्य बुरी आदतों के कारण फ्लैट से आने वाला सारा किराया बर्बाद कर देते हैं। पीड़िता के भरण-पोषण के लिए बिल्डर के भाई ने उन्हें अपार्टमेंट के दो फ्लैटों की चाबियां दी थीं। 12 नवंबर की शाम करीब जब फ्लैट नंबर 307 में ताला बंद कर रही थीं, तभी अजीत शंकर पांडेय वहां पहुंचे। उन्होंने हाथ मरोड़कर जबरन चाबी छीन ली और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में हाथ, पैर, कमर और सिर में गंभीर चोटें आईं।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उनका गला भी दबाया। शोर सुनकर बच्चों और अपार्टमेंट के अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। लोगों को जुटता देख आरोपी पति गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी अजीत शंकर पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।