फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband Enraged Over Delayed Vidai Sprinkles Petrol on Wife and Sets Her Ablaze in varanasi

UP Crime: विदाई नहीं कराने से पति नाराज, पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, दोनों झुलसे; जानें पूरा मामला

Thu, 02 Apr 2026 05:48 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 05:48 AM IST
सार

Varanasi News: आग लगने से महिला बुरी तरह झुलस गई। वहीं, आरोपी पति भी थोड़ा झुलस गया। दोनों को ककरमत्ता स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मंडुवाडीह थाने की पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
Husband Enraged Over Delayed Vidai Sprinkles Petrol on Wife and Sets Her Ablaze in varanasi
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के हसनपुर में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पत्नी की विदाई न कराने से नाराज पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि आरोपी पति भी आग की चपेट में आकर आंशिक रूप से झुलस गया। दोनों को तत्काल परिजनों द्वारा ककरमत्ता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनपुर निवासी प्रदीप गुप्ता की पत्नी संजू गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी नंदिनी गुप्ता की शादी 12 मई 2018 को रामनगर के कटेसर निवासी कमल कुमार गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद नंदिनी के दो बेटे आदित्य और रुद्रांश हैं। कुछ दिनों पहले नंदिनी अपने मायके हसनपुर आई हुई थी और वहीं रह रही थी।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे कमल कुमार गुप्ता अचानक ससुराल पहुंचा और पत्नी को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर कमल ने अपने साथ लाई बोतल से नंदिनी पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते नंदिनी आग की लपटों में घिर गई और बुरी तरह झुलस गई। घटना के दौरान कमल भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया।

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, देर शाम पीड़िता की मां संजू गुप्ता की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने में आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed