{"_id":"5b3121a94f1c1bf86e8b9d41","slug":"husband-commit-suicide-in-varanasi-after-his-wif-not-came-from-sasural","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी कस्बा बड़ागांव निवासी सुनील कुमार सिंह (32) ने सोमवार को घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ की डाल के सहारे साड़ी के फंदे से झूल कर जान दे दी। सूचना पाकर बड़ागांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बताया जाता है कि पत्नी की मायके से विदाई न होने से नाराज होकर सुनील ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है।
बड़ागांव कस्बा निवासी सीताराम सिंह का दूसरे नंबर का बेटा सुनील दो बेटियों का पिता था। परिजनों के अनुसार सुनील के नशे की लत और घरेलू कलह से आजिज आकर उसकी पत्नी तकरीबन 20 दिन पहले मायके चली गई थी।
पत्नी को मायके से वापस ससुराल लाने के लिए सुनील ने काफी प्रयास किया लेकिन उसके ससुराल वालों ने विदाई नहीं की। सोमवार को सुनील के पिता दवा लेने बसनी बाजार गए थे। लौट कर 11 बजे के लगभग घर आए तो सुनील को फंदे से लटके देख उन्होंने शोर मचाया।