फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband commit suicide due to wife sicknes in ghazipur

पत्नी की बीमारी से परेशान होकर पति ने की आत्महत्या

Thu, 20 Dec 2018 01:40 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: shashikant misra Updated Thu, 20 Dec 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Husband commit suicide due to wife sicknes in ghazipur
demo pic
यूपी के गाजीपुर में कोर्ट के एक कर्मचारी ने पत्नी की कैंसर की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह बीती रात पत्नी की बीमारी को लेकर काफी परेशान दिख रहा था। जिसके बाद कमरे में जा कर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात गोविंद नगर निवासी लल्लन प्रसाद गुप्ता (53) दीवानी न्यायालय जौनपुर में कार्यरत थे। वह अपने परिवार के साथ ही रहते थे। परिवार के अन्य लोग जंगीपुर में रहते हैं। मंगलवार को वह अपने घर जंगीपुर अकेले आए थे।
विज्ञापन


रात में उनके भाई राजेश ने उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। बुधवार की सुबह जब काफी देर बाद भी लल्लन प्रसाद कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार के लोग उन्हें जगाने के लिए कमरे के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने काफी देर तक खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई इस पर परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह छत की कुंडी से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटक रहे थे।

पत्नी को नहीं हो रहा था फायदा

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस और मृतक की पत्नी को दी। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से कुंडी तोड़ कर शव को नीचे उतारा गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लल्लन की पत्नी नर्वदा कैंसर की बीमारी से पीड़ित है।

काफी दिनों से वह उसका उपचार करा रहे थे, लेकिन कोई फायदा नहीं मिल रहा था। इसे लेकर वह काफी परेशान रहते थे। कल भी जब वह घर पर आए तो पत्नी की बीमारी में संबंध में ही बात करते रहे।

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच व कार्रवाई की जाएगी। उधर पति की मौत से पत्नी नर्वदा रो-रोकर बेहाल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed