फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband beaten up after protested against molesting his wife in varanasi

Varanasi: पत्नी से छेड़खानी का किया विरोध तो मनबढ़ों ने पीटा, मोबाइल भी तोड़ा, आरोपियों की तलाश में दबिश

Wed, 11 Oct 2023 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Oct 2023 10:54 PM IST
सार

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में पति के साथ घर जा रही पत्नी से दो मनबढ़ों ने छेड़खानी शुरू कर दी। पति के विरोध करने पर दोनों ने उसे पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। साथ ही पीड़िता के पति का मोबाइल भी तोड़ दिया।  शिकायत के आधार पर बड़ागांव पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Husband beaten up after protested against molesting his wife in varanasi
पत्नी से छेड़खानी का किया विरोध तो मनबढ़ों ने पीटा - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में पति के साथ घर जा रही पत्नी से दो मनबढ़ों ने छेड़खानी शुरू कर दी। पति के विरोध करने पर दोनों ने उसे पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। साथ ही पीड़िता के पति का मोबाइल भी तोड़ दिया। इस मामले में शिकायत के आधार पर बड़ागांव पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश भी दे रही है।

विज्ञापन


सोनपुरवा गांव के पास बुधवार को देर शाम अपने पति के साथ घर जा रही पत्नी को उसी के गांव के परमेश व जोगिंदर उसके पति के सामने ही अश्लील हरकत करने लगे। दोनों ने उसे खींचने का प्रयास किया। इस पर उनके पति ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसे बुरी तरह मारा पीटा और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ही जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गए। थाना प्रभारी बड़ागांव राजकुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

 शिवपुर की सोनकर बस्ती से नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया और अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। सोनकर बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने चार अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सुबह घर से निकलकर स्कूल पढ़ने गई और देर शाम तक वापस नहीं आई।

इस मामले में उन्होंने अपहरण की आशंका भी जताई। पुलिस ने नाबालिग के मोबाइल के लोकेशन की जानकारी ली तो मुंबई मिली। शिवपुर पुलिस ने आरोपी शनि सोनकर पुत्र सुरेंद्र कुमार सोनकर निवासी फूलपुर को मुंबई से गिरफ्तार किया और नाबालिग को मुक्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed