{"_id":"5a7711cf4f1c1bcb268b8213","slug":"husband-attempt-to-murder-his-wife-and-children","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिले शराब के लिए पैसे, तो पति ने पत्नी संग दो मासूम बच्चों का किया ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिले शराब के लिए पैसे, तो पति ने पत्नी संग दो मासूम बच्चों का किया ये हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के कारण रविवार को एक घर बर्बाद होते होते बचा। एक शराबी पति को शराब के पैसै ने मिलने से वह हैवान बन गया। उसने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को गंगा नदी में धक्का देकर मारने की कोशिश की। पत्नी और बच्चों की किस्मत अच्छी थी कि रेलिंग की वजह से नीचे नहीं गिरी।
पत्नी के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के मायके वालों को बुलाकर बच्चों और महिला को उनके हवाले कर दिया जबकि पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मामला यूपी के चंदौली जिले बलुआ थाना क्षेत्र का है। आरोपी पति मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। इधर कुछ दिनों पहले ही गांव आया था। थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी संतोष बारी (29) का विवाह वर्ष 2014 में आजगमढ़ निवासी नीतू देवी (26) के साथ हुआ था।
विज्ञापन
दोनों के दो बच्चे क्रमश: श्रेया (03) और कृष्णा (डेढ़ वर्ष) हैं। रविवार दोपहर संतोष शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने पत्नी से और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पत्नी ने शराब के लिए पैसे देने से मना कर दिया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।

पत्नी कुछ समझ पाती तब तक पति ने दे दिया धक्का
गंगा
मना करने पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी और पत्नी को मायके जाने को कह दिया। पत्नी ने भी तिरगांवा पुल तक पहुंचाने की बात कही ताकि दूसरे वाहन से वह मायके जा सके। संतोष अपनी पत्नी नीतू और दोनों बच्चों को लेकर दोपहर में तिरगांवा सैदपुर पुल पर पहुंचा और एक किनारे बाइक रोक दी।
पत्नी नीचे उतरी और कुछ समझती इससे पहले ही उसने पत्नी को बच्चों के संग नदी में धक्का दे दिया। रेलिंग की वजह से वह नीचे नहीं गिरी तो उसने हाथ पकड़ कर नीचे धक्का देने लगा। यह देख पत्नी ने शोर मचाया तो राहगीरों की भीड़ जुट गई और तीनों की जान बचाई।
राहगीरों की सूचना पर सौ नंबर पुलिस पहुंची और पति, पत्नी को बच्चों को मारुफपुर चौकी ले आई। यहां नीतू के मायके वालों को खबर दी। मायके वालों के आने पर नीतू व बच्चों को उनके हवाले कर दिया जबकि संतोष को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।