{"_id":"5c13f3a9bdec22553e4fa427","slug":"husband-attack-on-wife-with-arrow-at-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः खेत में काम कर रही पत्नी को पति ने मारा तीर, अस्पताल में हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः खेत में काम कर रही पत्नी को पति ने मारा तीर, अस्पताल में हालत गंभीर
Sat, 15 Dec 2018 01:07 PM IST
utpal utpal
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: utpal utpal
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में हालत गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के रिजुल गांव में शु्क्रवार की शाम खेत में काम कर रही पत्नी को पति ने जानलेवा हमला बोल दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव निवासी लीलावती (40) पत्नी रामप्रसाद के बीच पूर्व में अक्सर विवाद होता था।
इसी विवाद के कारण लीलावती एक साल पहले अपने मायके रिजुल चली गई। वहीं पर रह रही थी। पति-पत्नी के बीच काफी दूरी बन गई थी। इसी बीच शुक्रवार को लीलावती अपने पिता के घर से थोड़ी दूरी पर स्थित खेत में बोझ उठाने गई थी। बोझ उठा रही थी तभी पास में छिपकर रामप्रसाद ने तीर से हमला कर दिया।
तीर लीलावती के जांघ में लगी और वह गिर गई।इसके बाद पति दौड़कर उसके पास पहुंचा और हाथ में लिए दूसरे तीर से चेहरे पर तीन-चार बार प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लीलावती के पिता वीरे घटनास्थल की ओर दौड़े तब तक आरोपित पति फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे सीएचसी घोरावल ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया। सीएचसी में लीलावती के पिता ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। रामप्रसाद दारू भी पीता है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है।
पिछले वर्ष भी रामप्रसाद ने लीलावती को पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिस पर उसके सिर में छह टांके लगे थे। तभी से वह अपने मायके कोरट में रह रही थी। उसकी कुल सात सन्तानें हैं। उसका यह भी कहना है कि रामप्रसाद उसकी बेटी और उसके परिजनों पर कभी भी जानलेवा हमला कर सकता है। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।