फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hunger strike strat by doctor for AIIMS apart from BHU

बीएचयू से अलग एम्स बनाए जाने की मांग को डॉक्टर ने शुरू किया अनशन

Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike strat by doctor for AIIMS apart from BHU
पूर्व आचार्यों, राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के लोगों ने दिया समर्थन - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू से अलग एम्स बनाए जाने की मांग पूरी न होने के विरोध में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमशंकर ने रविवार को अनशन शुरू कर दिया। बीएचयू सिंहद्वार पर बैठे चिकित्सक ने एम्स की घोषणा होने तक अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है। बीएचयू के सेवानिवृत्त आचार्यों, अधिवक्ताओं, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी इसे अपना समर्थन दिया है। चिकित्सक के मुताबिक बीएचयू से अलग एम्स का निर्माण दूर दराज से आने वाले मरीजों के हित में है।
विज्ञापन


आईएमएस के हृदय रोग विभाग में चिकित्सक डॉ. ओमशंकर लंबे समय से एम्स निर्माण को लेकर आंदोलनरत हैं। अब तक कई बार प्रधानमंत्री को पत्र भेजने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो रविवार से अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. ओमशंकर ने बताया कि आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा देने का वह विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन जरूरत के हिसाब से बीएचयू से अलग एम्स जरूरी है। वर्तमान में अगर सर सुंदरलाल अस्पताल की व्यवस्था पर नजर डालें तो मानक के अनुसार आईसीयू का बेड बहुत ही कम है, इसके अलावा विशेषज्ञों की कमी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मांगों पर अनशन

- काशी में बीएचयू से अलग हो एम्स की स्थापना
- यूपी में वादे के मुताबिक छह एम्स, 24 सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की स्थापना 
- छह करोड़ की जनसंख्या पर एक एम्स बनाए जाने की घोषणा
- केंद्र और राज्य के कुल बजट का 10 प्रतिशत हिस्सा स्वास्थ्य बजट के लिए आवंटित किया जाए
- सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को एम्स की तर्ज पर विकसित करने की राष्ट्रीय नीति स्वीकृत किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed